रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि जूनियर बालिका बास्केटबॉल का खिताब विकासा सैनिक स्कूल ने जीता। जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल अमरावतीनगर विजेता रहा। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल झांसी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल कपूरथला ने पहला स्थान हासिल किया।
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने युवा कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा “अपनी सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाते रहें, कभी हार न मानें और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सदैव प्रयासरत रहें।” एडमिरल ने उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने
स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334081
