एमएसएमई

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विद्यार्थी फैलोशिप से शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर एक प्रेरक सफर

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

33 वर्षीय राहुल कुमार (परिवर्तित नाम) के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्र फैलोशिप योजना -एनएफएससी, शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने और शोध कार्य में मदद का एक महत्वपूर्ण साधन रही है।

उनका अनुभव दर्शाता है कि लक्षित फैलोशिप सहायता किस प्रकार आर्थिक बाधाओं में कमी लाने, उच्च शिक्षा तक समावेशी पहुंच बढ़ाने तथा शोध और ज्ञान सृजन द्वारा विद्वानों को राष्ट्र के विकास में योगदान देने में सक्षम बनाती है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के निवासी राहुल कुमार पीएचडी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य उत्कृष्ट शोधकर्ता बनना और राष्ट्र की समग्र प्रगति में योगदान देना है।

गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार से आने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों और संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ा। विषम परिस्थितियों के कारण उनके लिए उच्चस्तरीय शोध कार्य जारी रखना कठिन हो गया। उनकी शैक्षणिक यात्रा भ्रामक जानकारी और संस्थागत कार्यप्रणालियों से उत्पन्न चुनौतियों से भी प्रभावित हुई। इनमें विश्वविद्यालय अनुदान आयो

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗