नीति व योजना← नीति व योजना की और खबरें
राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने धामनोद में महिला उद्यमियों के मेले में की सहभागिता
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र धामनोद में युवा महिला उद्यमियों श्रीमती पद्मा पाटीदार और श्रीमती रजनी पत्थरवाला द्वारा आयोजित मेले में भाग लिया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नारी सशक्तिकरण और वोकल फॉर लोकल के विजन को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए मंच देकर ऐसी पहल आत्मनिर्भर भारत के विजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2293694
