प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री आडवाणी जी आज 8 नवंबर को अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक लेख के माध्यम से अपने विचार साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने भारत के लिए श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी के अमूल्य योगदान का उल्लेख किया है। श्री मोदी ने आडवाणी जी की उस यात्रा का स्मरण किया, जिसमें उन्होंने बंटवारे की विभीषिका झेलने और शून्य से अपना जीवन फिर से शुरू करने से लेकर, जनसंघ को मजबूत करने, भारतीय जनता पार्टी का निर्माण करने, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होने, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करने और सरकार में रहकर राष्ट्र की सेवा करने तक का सफर तय किया है।
श्री मोदी ने आडवाणी जी की अन्य रुचियों —जैसे कि उनका पढ़ने का गहरा शौक, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, और एक लेखक के रूप में उनका महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रका
स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334087
