कर्नाटक के मैसूर में 'कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल' के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ
कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव जी, मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार जी, कैबिनेट में मेरी सहयोगी निर्मला सीतारमण जी, राज्य सरकार में मंत्री बसवराज राय रेड्डी जी, संसद में मेरे साथी यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार जी, सभी scientists, Researchers, Teachers अन्य महानुभाव और मैसूरू के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों।
सर्वप्रथम मैं ताई चामुंडेश्वरी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। मैसूरू में एक बार फिर आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। कुछ महीने पहले ही मैं विवेका स्मारका के उद्घाटन के लिए आप सबके बीच आया था। और आज, हम यहां COSMOS प्लैनेटेरियम को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं। ये दोनों ही अवसर, भारत के संस्कार, हमारी संस्कृति के बारे में गहरा संदेश देते हैं। विवेका स्मारका हमें अपने भीतर झांकने, आध्यात्मिक ज्ञान की खोज करने की प्रेरणा देता है। वहीं COSMOS में आकर, हमारी नजरें आकाश की ओर उठती हैं। हम इस विशाल ब्रह्मांड को जानने, इसके रहस्यों को समझने के लिए प्रेरित होते हैं।
