केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 06 से 09 नवंबर 2026 तक सऊदी अरब साम्राज्य की आधिकारिक यात्रा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव (हज) और हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ शामिल थे।

09 नवंबर 2026 को, केंद्रीय मंत्री ने जेद्दा सुपरडोम में सऊदी अरब साम्राज्य के हज और उमराह मंत्री महामहिम डॉ. तौफीक बिन फवजान अल-रबियाह के साथ द्विपक्षीय बैठक की। सऊदी अरब में भारत के राजदूत और संयुक्त सचिव (हज) भी हज-2027 की व्यवस्थाओं पर हुई सार्थक चर्चा में शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने हज-2027 के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की, द्विपक्षीय समन्वय और लॉजिस्टिक सहायता को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की और प्रत्येक भारतीय हज यात्री के लिए सुरक्षित, सुगम तथा आरामदायक हजयात्रा सुनिश्चित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।

स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334477