एमएसएमई

जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026: जनजातीय विरासत के सम्मान, समुदायों के सशक्तीकरण और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए देशव्यापी आयोजन

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

जनजातीय कार्य मंत्रालय देशभर में 1 से 15 नवंबर, 2026 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाएगा। इसका समापन 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के साथ होगा। यह पखवाड़ा केवल स्मरणोत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं को गति देने, उनका लाभ अंतिम छोर तक जनजातीय परिवारों तक पहुंचाने और जनजातीय समुदायों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों के बीच सरकारी योजनाओं एवं उनके तहत मिलने वाले अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जाने वाला एक केंद्रित और समयबद्ध अभियान है।

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया था। यह दिवस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान तथा देश के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में जनजातीय समुदायों के स्थायी महत्व को सम्मानित करता है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗