General

गुरु नानक देव जी का शांति, समानता और सेवा का संदेश निरंतर मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है: श्री किरेन रिजिजू

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पर्व मनाया। इस अवसर पर श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उन्हें नमन करते हुए शांति, सद्भाव, समानता और निःस्वार्थ सेवा की उनकी शाश्वत शिक्षाओं को स्मरण किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने श्री गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज के समाज में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। श्री रिजिजू ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता को ‘इक ओंकार’ अर्थात् एक ईश्वर और सभी मनुष्यों को उसकी संतान होने का शाश्वत संदेश दिया। गुरु जी ने अपने तीन मूल सिद्धांतों नाम जपो, किरत करो और वंद छको के माध्यम से ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी से परिश्रम करने और दूसरों के साथ मिलजुल कर रहने की शिक्षा दी।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent