एनआईईएलआईटी 16-17 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक और इंटेलिजेंस पर तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन (एनसीसीडीएफआई 2026) आयोजित करेगा
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी), 16-17 नवंबर, 2026 को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, 15 जनपथ, नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक और इंटेलिजेंस (एनसीसीडीएफआई 2026) पर तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, जो "साइबर सिक्योर इंडिया: फोर्टिफाइंग इंडियाज डिजिटल फ्यूचर" विषय पर केंद्रित है।
यह सम्मेलन वर्तमान डिजिटल युग में उल्लेखनीय महत्व रखता है, जिसमें डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर बढ़ती निर्भरता, परिष्कृत साइबर खतरों के उद्भव और साइबर अपराध की विकसित प्रकृति ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल जांच को राष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण क्षेत्र बना दिया है।
