एमवाय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा के अंतर्गत 153 संस्थानों में राष्ट्रव्यापी 'दिवाली स्नेह मिलन' समारोह का आयोजन किया। इन समारोह में 1,07,494 भागीदारी दर्ज की गई। अभियान के दूसरे महीने के अंत में आठवें सप्ताह में सामुदायिक समारोहों, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामूहिक प्रतिज्ञाओं और स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से व्यसन मुक्त दिवाली को बढ़ावा देने के लिए युवाओं, परिवारों और समुदाय के सदस्यों को एक साथ लाया गया।

इस पहल में मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के संदेश को शैक्षणिक संस्थानों से परे घरों और पड़ोस तक विस्तारित करने, परिवारों और समुदायों को स्वस्थ विकल्पों और जिम्मेदार उत्सव समारोहों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। शेष संस्थानों में गतिविधियाँ अवकाश के बाद आयोजित की जाएंगी।

स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334441