कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:
ईपीएफओ के विभिन्न स्तरों पर अभियान की प्रगति की नियमित रूप से निगरानी की गई। संगठन के विभिन्न कार्यालयों में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रमों और जन शिकायत निवारण अभियानों का भी आयोजन किया गया। जन शिकायतों का निवारण एक सतत प्रक्रिया है। हालांकि, अभियान की अवधि के दौरान शिकायतों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया गया। पीएमओपीजी मामलों के संबंध में, निपटारे के बाद शिकायतकर्ताओं से टेलीफोन के माध्यम से प्रतिक्रिया ली गई। इनमें से अधिकांश शिकाय
स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334077
