दिल्ली में एक्यूआई 382 दर्ज किए जाने के बाद सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी का चरण-III तत्काल प्रभाव से लागू किया
जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने 6 नवंबर, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की स्थिति के साथ-साथ आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों की भी व्यापक समीक्षा की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा 6 नवंबर, 2026 को जारी दैनिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। उप-समिति के अवलोकन के अनुसार, प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण प्रदूषकों का उचित फैलाव नहीं हो पाने से वायु गुणवत्ता में गिरावट आई। इसके अलावा, आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में एक्यूआई के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका थी।
वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के प्रयास के तहत, सीएक्यूएम की जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने पूरे एनसीआर में मौजूदा जीआरएपी के चरण-III के तहत कार्ययोजना लागू करने का निर्णय लिया है। मौजूदा जीआरएपी के चरण-III के तहत निर्धार
