आज पूरा देश दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं, दूर-दूर से लोग अपने घर पहुंच रहे हैं। परिवार और परिजनों के साथ मिलने-जुलने का एक बड़ा महोत्सव होता है, और मैं भी दिवाली मनाने आपके बीच पहुंच गया हूँ। सीमा पर और देश के भीतर, राष्ट्र की रक्षा करने वाले, राष्ट्र के प्रहरी, मॉं भारती के वीर, आप सब बेटे-बेटियां, आप सब मेरे परिजन हैं, आप सब मेरे परिवार का हिस्सा है। हिमालय की गोद में कारगिल से लेकर लेपचा तक, समंदर किनारे सरक्रीक से लेकर, समंदर की गोद में INS-विक्रांत तक, वीर जवानों के साथ हर दिवाली मेरे लिए यादगार रही है।
इस बार मैं दिवाली मनाने बस्तर के जंगलों में आया हूँ, आप सबके बीच आया हूँ। ये वो भूमि है, जहां कभी नक्सली आतंक का कहर था और आप सबकी त्याग-तपस्या के कारण उसी भूमि पर आज नक्सली आतंक का कहर खत्म हुआ, विकास की बहार शुरू हो गई।
साल 2026 की ये दिवाली वाकई विशेष है। 40-50 साल के बाद आपके लिए ऐसी दिवाली आई है। ये पहली दीवाली है- जब देश नक्सलवाद-माओव
स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334109
