शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेष 8 नवंबर 2026 को अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला स्थित थुबचोग गात्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) पहुंचे। वहां प्रतिष्ठापित ये पवित्र अवशेष 8 से 13 नवंबर 2026 तक सार्वजनिक दर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा, राष्ट्रीय संग्रहालय (नई दिल्ली), अरुणाचल प्रदेश सरकार और इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी, नई दिल्ली) के सहयोग से किया जा रहा है।

8 नवंबर को सार्वजनिक प्रदर्शनी के पहले दिन काफी अच्छा उत्साह देखने को मिला। लगभग 4,000 श्रद्धालुओं ने पवित्र अवशेषों के दर्शन के लिए मठ का दौरा किया। बौद्ध भिक्षुओं, गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों ने भी प्रार्थना की और अपनी श्रद्धा अर्पित की। 9 से 13 नवंबर 2026 तक, बोमडिला निर्वाचन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने के लिए मठ का दौरा करेंगे।

स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334326