भारतीय नौसेना का प्रमुख प्रारंभिक प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को भारतीय नौसेना के अग्निवीरों और भारतीय तटरक्षक बल के नाविकों के नौवें बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित होगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन इस परेड में मुख्य अतिथि और निरीक्षण अधिकारी होंगे।

इस परेड के साथ 3,300 से अधिक प्रशिक्षुओं का 16 सप्ताह का प्रारंभिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होगा। यह आईएनएस चिल्का से प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाला अब तक का सबसे बड़ा बैच होगा। यह परेड एक गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन का प्रतीक होगी, जिसका उद्देश्य युवा प्रशिक्षुओं को अनुशासित, शारीरिक रूप से सक्षम, मानसिक रूप से दृढ़ और पेशेवर रूप से दक्ष समुद्री योद्धाओं के रूप में तैयार करना है।

प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में शैक्षणिक अध्ययन, शारीरिक प्रशिक्षण, तैराकी, परेड प्रशिक्षण, बाहरी गतिविधियों और शिविरों को शामिल किया गया है, ताकि प्रशिक्षुओं को उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत के लिए एक समग्र आधार प्रदान किया जा सके।

स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334419