एमएसएमई

भारत को उन्नत प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में विकासकर्ता, नवोन्मेषक और वैश्विक अग्रणी बनना चाहिए: रक्षा मंत्री

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भारत को केवल उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोगकर्ता ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनका विकासकर्ता, नवप्रवर्तक और वैश्विक अग्रणी बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने रक्षा तैयारियों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए देश में गैर विनाशकारी परीक्षण (एनडीटी) की व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वे 15 नवंबर, 2026 को ‘गैर विनाशकारी मूल्यांकन एवं सहायक प्रौद्योगिकियों’ पर आयोजित 36वें वार्षिक सम्मेलन और एयरोस्पेस क्षेत्र में ‘गैर विनाशकारी परीक्षण’ पर 15वें अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। श्री राजनाथ सिंह ने उन्नत निरीक्षण तकनीकों के क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं के विकास, गुणवत्ता आश्वासन की निरंतर प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने और विशेष रूप से रणनीतिक अनुप्रयोगों में परीक्षण परिणामों की सटीकता, विश्वसनीयता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent