राज्य समाचार

भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए वार्ता का छठा दौर 11 से 20 नवंबर 2026 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जहां मुख्य वार्ताकार डॉ. बृज मोहन मिश्र ने किया, वहीं कनाडा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार सुश्री मैरी-कैथरीन स्पियर्स ने किया। इस बातचीत में वस्तुओं के व्यापार, सेवाओं के व्यापार, मूल के नियम (रूल्स ऑफ ओरिजिन), व्यापार उपचार, बौद्धिक संपदा और निवेश को प्रोत्साहन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया।

वार्ता के इस दौर की शुरुआत 11 नवंबर को नई दिल्ली में एक सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक बैठक के साथ हुई। इस बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री श्री मनिंदर सिद्धू शामिल हुए।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent