भारत कम-कार्बन की ओर परिवर्तन को गति देने, निवेश आकर्षित करने और घरेलू क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए जापान के साथ संयुक्त ऋण तंत्र का लाभ उठाएगा: अंताल्या (तुर्किये) में सीओपी31 में श्री भूपेंद्र याद
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत-जापान संयुक्त ऋण तंत्र (जेसीएम) को क्रियान्वित करने की दिशा में हुई प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने वित्त जुटाने, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को सुगम बनाने और कम-कार्बन विकास को आगे बढ़ाने में इसकी क्षमता पर जोर दिया। मंत्री महोदय ने तुर्किये के अंताल्या में यूएनएफसीसीसी सीओपी31 के दौरान जापान पवेलियन में आयोजित जेसीएम भागीदार देशों की 12वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जेसीएम जैसे तंत्र विकासशील देशों की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को समर्थन देते हुए समानतापूर्ण और व्यापक स्तर पर लागू किए जा सकने वाले जलवायु सहयोग को बढ़ावा दे सकते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जापान के पर्यावरण मंत्री महामहिम श्री सासाकावा हिरोयोशी ने कहा कि जेसीएम में कार्बन-मुक्ति को आगे बढ़ाने के लिए वित्त जुटाने और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के क्षेत्र में वैश्विक साझेदारियों को बढ़ावा देने की अपार क्षमता है।
