भारत के एमएसएमई क्षेत्र के लिए एआई का इस्तेमाल : माइक्रोसॉफ्ट, संहिता-कलेक्टिव गुड फाउंडेशन और नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन ने 20 नवंबर को उद्योग जगत के दिग्गजों को एक मंच पर लाया
एआई हमारे काम करने के तरीकों और उत्पादकता की अवधारणा में व्यापक बदलाव ला रही है। इस अभूतपूर्व तकनीकी परिवर्तन के दौर में यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत के 10 करोड़ एमएसएमई इस बदलाव के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और संहिता-सीजीएफ ने नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के साथ मिलकर एमएसएमई को एआई से सक्षम बनाने के लिए नेतृत्व संवाद का आयोजन किया।
इस बैठक में नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक डॉ. दीपक बागला और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया एवं दक्षिण एशिया के कॉरपोरेट, बाह्य एवं विधिक मामलों (सीईएलए) के महाप्रबंधक श्री संजय चड्ढा के साथ एमएसएमई क्षेत्र के संस्थापकों और इकोसिस्टम से जुड़े भागीदारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भारत के एमएसएमई क्षेत्र में एआई को अपनाने की मौजूदा स्थिति, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में एआई की संभावित भूमिका तथा एमएसएमई द्वारा एआई को अपनाने में मदद के लिए पूरे इकोसिस्टम के स्तर पर आवश्यक सहयोग व्यवस्था पर चर्चा की गई।
