एमएसएमई

बेंगलुरु में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

बेंगालूरिना नन्ना सोदारा सोदरियारिगे,नमस्कारगलु! कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव जी, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जी, राज्य सरकार के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा जी, लोकसभा में मेरे साथी बेंगलुरू से एक तेजस्वी युवान को भेजा है ऐसे तेजस्वी सूर्या जी, उपस्थित अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों।

हमारे गवर्नर सुधा यादव जी के साथ मुझे ये पहला कार्यक्रम मंच पर शेयर करने का अवसर आया है। शायद कर्नाटक के लोगों को उनका पूरा परिचय अभी नहीं होगा। लेकिन मैं जरूर कहना चाहूंगा उनके जीवन के विषय में, देश सेवा क्या होती है? देश के लिए समर्पण क्या होता है? वो सुधा जी के और सुधा जी के परिवार के जीवन से हम जान सकते हैं। जब कारगिल की लड़ाई हो रही थी, उनके पति इस युद्ध में शहीद हुए थे, और उसके बाद भी उन्होंने मां भारती की सेवा करने का अपना प्रण अपने पति की याद में आज तक वो सेवा भाव से काम कर रही हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗