एमएसएमई

आतंकवाद और देश-विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध बढ़ाया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन का मजबूती से पालन करते हुए गृह मंत्रालय ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गैरकानूनी संगठन के रूप में प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

गृह मंत्री कार्यालय (HMO) ने X पर एक पोस्ट में कहा, “आतंकवाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति मोदी जी के जीरो टॉलरेन्स के विजन का मजबूती से पालन करते हुए गृह मंत्रालय इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर UAPA के तहत गैरकानूनी संगठन के रूप में प्रतिबंध बढ़ाता है। फरार आतंकवादी प्रचारक डॉ. जाकिर नाइक के नेतृत्व में यह संगठन भारत-विरोधी षड्यंत्र में शामिल रहा है, जिसमें सांप्रदायिक घृणा भड़काना, शत्रुता फैलाना और आतंकवाद को बढ़ावा देना शामिल है। यह संगठन आतंकवाद और अलगाववाद की जहरीली विचारधारा का प्रचार करते, हिंसा और अशांति भड़काते, फरार आतंकवादियों को फिर से संगठित करते और सांप्रदायिक कलह पैदा करते हुए पाया गया है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗